फ्री बिजली गारंटी पदयात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी
- 22 अक्तूबर को जिले से शुरू होगी पहली पदयात्रा, आप सांसद संजय सिंह करेंगे नेतृत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह बस्ती जनपद से इसकी शुरूआत करेंगे।
पदयात्रा की रणनीति को अंतिम रूप देने बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आसपास जिलों के लोगों से भी संवाद कर पदयात्रा में शामिल होने की अपील करने की। प्रेस क्लब में हुई बैठक में उन्हाेंने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के डिप्टी सीएम पूर्व में यह घोषणा कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। किसान फसलों की सिंचाई के लिए चाहे जितनी भी बिजली का इस्तेमाल करेंगे, वह उन्हें फ्री मिलेगी। पार्टी की ओर से सरकार बनने के बाद बकाया बिजली बिलों की होलिका जलाने की घोषणा भी की जा चुकी है। बिजली के अलावा पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने पर कुल बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने का वादा किया है। बस्ती से शुरू होने वाली यात्रा प्रदेश के हर जिले तक जाएगी। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम यज्ञ निषाद ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी इमरान लतीफ, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, कप्तानगंज के प्रभारी संजय चौधरी, जिला महासचिव मो. इरशाद, महिला विंग की जिला अध्यक्ष किरण यादव, आनंद राजपाल, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष वर्मा, शेषनाथ चौधरी, रामनाथ गौतम, पीसी पांडेय, डीसी दुबे, अनिल कुमार पांडेय, चंदन तिवारी, तिलक राम चौधरी, सूर्या त्रिपाठी, लालचंद यादव, पतिराम, मेही लाल यादव, डॉ. पराग निषाद, महेश निषाद, अजय चौधरी, महेश यादव, प्रवीण चौधरी, सतीश चौधरी, नरेंद्र कुमार चौधरी, उमेश शर्मा ,जनक राज, संतकबीर नगर के जिला अध्यक्ष रमेश यादव, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।