सोनहा सीएचसी पर भाकियू ने पंचायत लगाकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : BASTI
सीएचसी गेट पर भाकियू ने लगाई पंचायत, सौंपा ज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। भाकियू टिकैत गुट की ओर से शनिवार को अमरौली शुमाली स्थित सीएचसी गेट पर पंचायत लगाई गई। इस दौरान न्याय पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके बाद मंडलायुक्त को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम आंनद सिंह श्रीनेत व तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी को सौंपा गया।
पंचायत की अध्यक्षता चौधरी कन्हैया प्रसाद व संचालन श्याम नारायण सिंह ने किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष बंधु चौधरी ने कहा कि सीएचसी में जल्द ओपीडी शुरू की जाए। महासचिव शोभाराम ठाकुर ने कहा कि सभी न्याय पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर शोभा राम ठाकुर, ह्रदयराम वर्मा, रामप्रताप चौधरी, चंद्रप्रकाश वर्मा, बंधू चौधरी, राम नयन, नायब चौधरी, जयराम चौधरी, शोभाराम ठाकुर, रामबुझारत मौर्य, रामधीरज वर्मा, राम तौल, रामस्नेही, रमापति, कमल कुमार, विश्वपति वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, पंडा यादव आदि मौजूद रहे।