फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी बस्ती की टीम

Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाराणसी में 13 और 14 नवंबर को राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसमें बस्ती की टीमें भी हिस्सा लेंगी। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तर की दो स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय चयन ट्राॅयल 10 नवंबर स्टेडियम में होगा। इसके अलावा 11 नवंबर को मंडल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल होगा। इस प्रतियोगिता में 100 से 3000 मीटर तक रेस होगा। इसके चेस, हाई जंप, लांग जंप, पोल वाल्ट, शाटपुट, डिसकस थ्रो आदि खेल होंगे। इसी तरह राज्य स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष जूडो प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होनी है।
जबकि राज्य स्तरीय सीनियर महिला/ पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक अयोध्या में आयोजित कराई जानी है। इसके लिए भी चयन ट्राॅयल जिला स्तरीय खिलाड़ियों के लिए 10 और मंडल स्तरीय खिलाड़ियों के लिए 11 नवंबर को कराया जाएगा। दिन में 11 बजे से इन तीनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का जमावड़ा होगा। सभी खेल से जुड़े कोच के देखरेख में अलग-अलग खिलाड़ियों की प्रैक्टिस कराई जाएगी। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें