फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
69वीं प्रदेश स्तरीय  खो-खो प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी व अन्य- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या में 4 से 8 नवंबर तक आयोजित 69वीं प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बस्ती जनपद ने सब-जूनियर बालक वर्ग में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान तथा जूनियर बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में गौरव और खुशी का माहौल है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव और जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं पूरे जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। इन बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगी।
टीम कोच अजय कुमार वर्मा और टीम मैनेजर प्रभाकर रंजन ओझा ने सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

बच्चों की इस सफलता में अमरनाथ मौर्य, कृष्ण कुमार पाठक, रमेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, अरुण, दीपक सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, वेद प्रकाश द्विवेदी, राम सिंह, हरीश सिंह, उमेश तिवारी, अखिलेश सिंह, प्रेम वर्मा और विपिन वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें