फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय स्तर का बनेगा बस्ती रेलवे स्टेशन

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर की सुविधा से लैस होगा। अमृत भारत योजना में शामिल इस स्टेशन के कायाकल्प की जिम्मेदारी पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रौद्योगिकी व नवाचार पर आधारित सरकारी पहल गति को सौंपी है। आईओडब्ल्यू (इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स) की देखरेख में चल रहे निर्माण कार्य में तमाम परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे इसलिए किया गया है, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

बता दें कि गोरखपुर के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन पूर्वांचल का एक बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है। अब इस स्टेशन की चमक राष्ट्रीय फलक पर चमकाने में लगा है। यहां विभिन्न शेड व भवन निर्माण प्रगति पर है। साथ ही, यहां राष्ट्रीय लेवल का रेलवे रैक भी 33 करोड़ से विकसित किया जाएगा जिससे खाद्यान्न, सीमेंट, उर्वरक की लोडिंग अपलोडिंग व्यापक पैमाने पर हो सके।
दो दिन पहले स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण एडीआरएम भुवनेश्वर सिंह ने किया था। बस्ती स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि यहां अमृत भारत के तहत कार्य चल रहा। रैक शेड निर्माण से आधुनिक मशीनों से ट्रांसपोर्टेशन और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें