फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच पहलवान रहे अजेय, लाठी बाबा का प्रदर्शन शानदार

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नकटीदेई में कुश्ती लड़ते पहलवान। फोटो- स्रोत आयोजन समिति।
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के नकटी देई में आयोजित भारतीय विराट कुश्ती दंगल में 22 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाया। जिसमें पांच पहलवान अजेय रहे। 17 जोड़ी पहलवान में कांटे की टक्कर हुई। अयोध्या से आए पहलवान लाठी बाबा का शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

अजेय पहलवानों में नेपाल की रूबी, अयोध्या के लाठी बाबा, फकीर बाबा, कलियर शरीफ, बाबा नागेंद्र दास व नवाब अली शामिल रहे। इनके दांव का काट किसी पहलवानों के पास नहीं था। इस अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में एक से एक भारी भरकम व कलाबाज महिला पहलवानों ने भी पूरा दमखम दिखाया। नेपाल की रूबी पहलवान और अंत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बाबा नागेंद्र दास और बाबा फकीर की कुश्ती कराई गई। जिसमें दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। देर तालियां बजी।
विज्ञापन

समापन के अवसर पर आयोजक धनपत सिंह, राजकुमार गुप्ता व संचालक मोहम्मत करीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें