फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अप्रशििक्षत व्यक्ति कर रहा था अल्ट्रासाउंड, सेंटर सील

Tue, 22 Jul 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल चौराहा पर सोमवार दोपहर में हड़कंप मच गया। अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक शटर गिराकर भाग निकले। नायब तहसीलदार सदर स्वास्थ्य टीम को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करने निकली।
विज्ञापन

इस दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में अनाधिकृत व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करते मिला। टीम को देखते ही वह चकमा देकर भाग गया। नायब तहसीलदार शालिनी पटेल के निर्देश पर टीम ने सेंटर को सील करा दिया और संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।
जिला अस्पताल गेट संख्या दो के सामने संचालित मॉडर्न डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर संचालित किया जाता है। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। यह जानकारी मिल रही थी कि बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान अप्रशिक्षित व्यक्ति अल्ट्रासाउंड कर रहा था। हालांकि, जब तक पुलिस टीम उसे दबोचने का प्रयास करती, उससे पहले ही वह भागने में सफल रहा। मौके पर तीन मरीज पाए गए। एक का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। सेंटर का पंजीकरण है, लेकिन जिस चिकित्सक की डिग्री लगी है वह चिकित्सक डॉ. बालेंद्र सिंह सोढ़ी वहां नहीं थे। बताया कि बिना रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड अपराध है। पूरा रिकार्ड खंगाला गया। मौके पर सेंटर को सील करा दिया गया है। बताया कि संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। स्पष्ट जवाब न मिलने पर सेंटर के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पटल सहायक अरुण शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें