फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का आरोप: नवजात शिशुओं के टीका लगाने के बदले 100- 50 रुपये,वीडियो वायरल- उप प्राचार्य बोले;होगी कार्रवाई

Sun, 14 Dec 2025 01:36 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें दिख रहा है कि गायनी डिपार्टमेंट में तैनात स्टाफ नर्स मोनिका श्रीवास्तव टीका लगाने के नाम पर मरीज के तीमारदारो से सुविधा शुल्क के नाम पर पचास रूपए से लेकर पांच सौ रुपए तक ले रही थीं। इसी दौरान किसी मरीज के परिजन ने रूपये लेते विडियो बना कर वायरल कर दिया, जिससे बस्ती मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वायर वीडियो की फोटो - फोटो : स्त्रतो- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महर्षि वशिष्ठ स्वशासीय राज्य मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली के गायनी वार्ड में सरकार की मंसा के अनुरूप बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। बस्ती मेडिकल कॉलेज में बच्चों को टीकाकरण निशुल्क लगता है। मरीजों के अनुसार टीकाकरण के नाम पर बाकायदा स्टाफ नर्स के द्वारा मुंहमांगा रकम वसूला जाता है। 

विज्ञापन


ओपेक अस्पताल कैली के गायनी डिपार्टमेंट प्रतिदिन दर्जनों भर्ती महिलाओं का नार्मल एवं सीजर हो रहा है। सभी डिलिवर नवजात शिशुओं को 24 घंटेके अंदर टीकाकरण निशुल्क होना होता है, गायनी डिपार्टमेंट में डिलिवर बच्चों को टीका लगाने के लिए एनएचएम से दो स्टाफ नर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन

गायनी डिपार्टमेंट में तैनात स्टाफ नर्स मोनिका श्रीवास्तव टीका लगाने के नाम पर मरीज के तीमारदारो से सुविधा शुल्क के नाम पर पचास रूपए से लेकर पांच सौ रुपए तक ले रही थीं। इसी दौरान किसी मरीज के परिजन ने रूपये लेते विडियो बना कर वायरल कर दिया, जिससे बस्ती मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया।

गायनी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ अल्का शुक्ला ने वीडियो पर कुछ कहने से मना कर दिया। उप प्राचार्य डाक्टर अनिल कुमार यादव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आय है। स्टाफ नर्स से रिटर्न में जवाब मांगा जा रहा है। संलिप्त पाई गई तो कार्रवाई की  जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें