बास्केटबॉल खेल में दमखम दिखाते बस्ती के खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। आजमगढ़ में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती टीम खिलाड़ियों ने कोर्ट पर दमखम दिखाए। बेहतर प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम को हार का सामना करना पड़ा।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर टीम प्रतिभाग की थी। रविवार को मिर्जापुर और बस्ती के बीच मैच खेला गया जिसमें 25-20 से मिर्जापुर टीम विजई हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। संवाद