फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बांसी की महिला की रुधाैली में गला रेतकर हत्या

Fri, 21 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली में मृतका प्रीति की फाइल फोटो
विज्ञापन
रुधौली/बस्ती। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र से तीन साल बेटे के साथ घर से निकली 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे रुधौली नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के बगल स्थित बगीचे में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। चेहरे, गले और पेट में गहरे घाव देखकर अंदेशा है कि हमलावरों ने क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर महिला की पहचान प्रीति (30) पत्नी बाबूलाल, निवासी इंदिरानगर वार्ड, गंगोली, बांसी कोतवाली, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। घटनास्थल पर शराब व पानी की बोतलें, नमकीन के पैकेट मिलने से पुलिस हत्या से पहले किसी प्रकार की गतिविधि या साजिश की आशंका की भी जांच रही है। साथ ही मृतका का मासूम बेटा दिलखुश वहीं पास में लावारिस अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के पति बाबूलाल मिठाई बनाने के कारीगर है। उनके तीन बच्चे दीपिका (7), किशन (5) और दिलखुश (3) हैं। बाबूलाल ने बताया कि वह बुधवार को काम पर गया था। उसी दिन दोपहर बाद करीब तीन बजे प्रीति बिना कुछ बताए छोटे बेटे को लेकर घर से निकल गई। शाम तक न लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हुए।
विज्ञापन

रात आठ बजे बाबूलाल को उसकी मां ज्ञानमती ने फोन कर बताया कि बहू और बच्चा अब तक घर नहीं लौटे। परिवार ने रातभर और सुबह खोजबीन की, लेकिन प्रीति का कोई पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे बगीचे में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और पहचान की प्रक्रिया के बाद परिजनों को बुलाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्याकांड में किसी परिचित या किसी अन्य संदिग्ध की भूमिका की जांच की जा रही है। एएसपी श्याम कांत ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला का मायका शोहरतगढ़ के गडाकुल मोहल्ले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें