फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2022: यूपीएससी की परीक्षा पास कर बजरंग प्रसाद बने IAS, दिवंगत पिता के सपने को किया साकार

Wed, 24 May 2023 01:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बजरंग प्रसाद अपने पिताजी की मौत के बाद थोड़ा विचलित हो गए थे, लेकिन परिवार के लोगों ने जब पिताजी के सपनों के बारे में याद दिलाया तो उन्होंने सपने को पूरा करने के लिए तैयारी में जुट गए। इसका परिणाम आज मिला है।
विज्ञापन
बजरंग प्रसाद यादव 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में बहादुरपुर ब्लाॅक के धोबहट गांव निवासी बजरंग प्रसाद यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस में चयनित हुए हैं। उन्हें 454वीं रैंक मिली है। आईएएस बनकर उन्होंने अपने दिवंगत पिता के सपने को साकार किया है।
विज्ञापन


बजरंग प्रसाद की प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल से जबकि इंटर की पढ़ाई उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती से हुई है। उच्च शिक्षा के लिए वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए। 2020 से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। तीसरे प्रयास में उनका चयन हुआ है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर, अपने दम पर बन गए IAS
विज्ञापन


बातचीत में बजरंग प्रसाद ने बताया कि उनके पिता राजेश यादव का सपना था कि मैं अधिकारी बन जाऊं, मगर 2020 में जमीन के विवाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। अगर आज वे हमारे बीच होते तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
विज्ञापन


यह कहते हुए बजरंग भावुक हो गए। कहा कि पिताजी की मौत के बाद हम थोड़ा विचलित हो गए थे, लेकिन परिवार के लोगों ने जब पिताजी के सपनों के बारे में याद दिलाया तो मैं उनके सपने को पूरा करने के लिए तैयारी में जुट गया। इसका परिणाम आज मुझे मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें