फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद सुगर मिलों की संपत्तियों की तैयार होगी सूची

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज व बस्ती की बंद सुगर मिलों पर बकाए के भुगतान के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने पहल की है। उन्होंने चीनी मिलों की चल-अचल संपत्तियों की सूची तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। सूची तैयार करते समय किसानों के देय भुगतान की समय बद्धता को भी निर्धारित करने को कहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में इसे लेकर डीएम ने बैठक की। बैठक में मिलों पर बकाया को लेकर चर्चा के बाद डीएम ने कहा कि किसानों के बकाया को लेकर शासन गंभीर है। ऐसे में किसानों के बकाया को लेकर तय की गई समय सीमा पर भुगतान किया जाएगा। अब इसमें विलंब की जरूरत नहीं है। इसके लिए मिलों के चल अचल संपत्तियों की सूची तैयार कर ली जाए। इस सूची को तैयार करते समय किसानों के भुगतान की समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां के विवादित मामलों की सूची भी तैयार करें, जिससे उसे निपटाया जा सके।
इस मौके पर एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय, जीके झा, जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह, तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता, चीनी मिल के अधिकारी ओम पाल सिंह, नीरज श्रीवास्तव, एसएन शुक्ला, प्रदीप कुमार, उमेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें