फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिग्नल खराब, भटक जा रही यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
रोडवेज तिराहे पर लगा जाम  संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल अब निष्क्रिय पड़े हैं। नतीजतन शहर के प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम लग रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और विकराल हो जाती है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। कई बार यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

महानगरों की तर्ज पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका ने वर्ष 2017 में करीब 20 लाख रुपये खर्च कर शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाए थे। इनके संचालन के लिए सोलर पैनल भी लगाए गए थे। शुरुआत में सिग्नल व्यवस्था ठीक चली, लेकिन रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे सिस्टम खराब होते गए। अब अधिकांश सिग्नल बंद पड़े हैं।
रोडवेज तिराहा और जिला अस्पताल चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर सिग्नल बंद होने से वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने में दिक्कत हो रही है। कंपनीबाग चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान सिग्नल हटा दिए गए थे, जिन्हें दोबारा नहीं लगाया गया। ऐसे में बिना सिग्नल के ही यातायात संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज तिराहे पर स्कूल छुट्टी के बाद हालात बिगड़ते : रोडवेज तिराहे पर भी सोमवार को जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आए दिन जाम लगता है। आसपास निजी विद्यालय होने के कारण छुट्टी के समय समस्या और बढ़ जाती है। स्कूली बसों के साथ अन्य वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। सड़क चौड़ी हुई, लेकिन नहीं लगाए गए सिग्नल : व्यापारी उदय सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कंपनीबाग चौराहे से सिग्नल हटा दिए गए थे। सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या कुछ कम हुई है, लेकिन यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सिग्नल की जरूरत अब भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें