फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में तीन साल से फरार बाबा: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित बाबा सच्चिदानंद, 50 हजार का था इनाम

Wed, 30 Jun 2021 11:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, बस्ती

सार

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि सत्संग व प्रवचन के नाम पर महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों को आश्रम में बुलाया जाता है। उनमें से पसंद की लड़कियों को साध्वी का दर्जा देकर आश्रम में रख लिया जाता है।
विज्ञापन
बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत कुटीर आश्रम में युवतियों से यौन शोषण के मामले में नामजद करीब साढ़े तीन वर्ष से फरार कथित बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के एसपी हेमराज मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे बस्ती पुलिस टीम को सौंप दिया गया है। जहां विस्तृत पूछताछ की जाएगी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि टीम मुरादाबाद से बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने की संभावना है। 20 दिसंबर 2017 को सच्चिदानंद और अन्य पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने व अन्य संगीन धाराओं में कोतवली में केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देकर थक गई मगर वे नहीं मिले। आश्रम की कुर्की तक हुई और इनाम घोषित किया गया लेकिन बाबा नहीं मिला।

विज्ञापन


दिसम्बर 2017 में यौन शोषण का मामला तब प्रकाश में आया था, जब आश्रम से कुछ युवतियों को धक्के मारकर निकाल देने का आरोप लगाया। आश्रम की अन्य महिलाओं के साथ किसी तरह छिपते हुए डरी-सहमीं ये महिलाएं उस समय एसपी दफ्तर में पहुंचीं, जब अन्य अधिकारी जा चुके थे। वहां मौजूद अधिकारियों को जब युवतियों ने आप बीती सुनाई तो वह दंग रह गए। इसी बीच तत्कालीन कोतवाल विजयेंद्र सिंह महिला पुलिस के साथ पहुंचे और पीड़ितों को बयान के लिए कोतवाली ले गए। तत्कालीन एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर देर रात कथित बाबा के अलावा उसके तीन शिष्यों परमचेतानंद, विश्वासानंद, ज्ञान वैराग्यानंद तथा दो मुख्य सेविकाओं पर 2008 से लगातार यौन शोषण व गैंगरेप का केस दर्ज किया गया।

यह था आरोप
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि सत्संग व प्रवचन के नाम पर महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों को आश्रम में बुलाया जाता है। उनमें से पसंद की लड़कियों को साध्वी का दर्जा देकर आश्रम में रख लिया जाता है। उन्हें अनुष्ठान के जरिए विशेष कृपा दिलाने का दिलासा देते थे। उनका विश्वास जीतने के बाद दिल्ली स्थित आश्रम के मुख्यालय अथवा यहां के कथित बाबा व चेलों के निर्देश पर उन्हें अलग-अलग शहरों में प्रवचन- सत्संग के बहाने भेजकर उनका यौन शोषण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें