फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आजमगढ़-यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रात भारी खबर है, रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए ट्रेन संख्या 05009 आजमगढ़-यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है, यह ट्रेन आजमगढ़ से चलेगी जो गोरखपुर,बस्ती, मनकापुर-अयोध्या के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सहुलियत देने के लिए आजमगढ़ यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बुधवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से 5:05 बजे प्रस्थान कर मऊ स्टेशन से 6:10 बजे, बेलथरा रोड से 6:32 बजे, भटनी से 7:05 बजे, देवरिया सदर से 7:40 बजे, गोरखपुर से 8:50 बजे, बस्ती रेलवे स्टेशन से 9:53 बजे, मनकापुर जंक्शन से 10:55 बजे और अयोध्या धाम से 11:45 बजे, पहुंचेगी और लखनऊ कानपुर के रास्ते यशवंतपुर को जाएगी।
इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और शयनयान श्रेणी के 5 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए गए है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से आजमगढ़-यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 11 फरवरी से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से किया गया है, इस ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें