फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण के मामले में अयोध्या का युवक गिरफ्तार, एसयूवी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र के कोयला का पुरवा निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने पटवा धर्मकांटा के पास से उसे पकड़ा गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल एसयूवी बरामद हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि 23 जुलाई को जान से मारने की नीयत से अपहरण की घटना के मामले में वाल्टरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई तो रोहित कुमार समेत चार अन्य के नाम सामने आए। इससे पहले मामले में करुणेश्वर और तपसीनाथ को नामजद किया गया था। विवेचना में करुणा शंकर, शुभम, कश्यप और रोहित कुमार के नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर कोतवाली पुलिस की टीम को रोहित के पटवा धर्मकांटा के पास होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें