फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम सरकार बनाने के लिए घर से निकल कर मताधिकार का प्रयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सक्षम सरकार बनाने के लिए घर से निकल कर मताधिकार का प्रयोग करें’
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी बुधवार को आवास विकास कालोनी में मतदाता जागरूकता की अलख जगाई। नागरिकों से मिलकर उन्हें तीन मार्च को मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना कीमती वोट देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता व संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि कहा कि आपका एक वोट सक्षम सरकार बनाने में कामयाब होगी। शत- प्रतिशत मतदान करें जिससे जिला प्रदेश स्तर पर नाम पा सके। आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर मनचाही सरकार बना सकते हैं। डीएम सौम्या अग्रवाल सहित प्रशासनिक अमला व सभी संगठन इसके लिए प्रयासरत हैं कि शत-प्रतिशत मतदान हो। जनसंपर्क के अभियान के क्रम में शहरी क्षेत्र के अधिकांश चौराहों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से जन जागरण का भी काम कर रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी में पदयात्रा कर व्यापारियों ने मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें मतदान का महत्व बताया। आग्रह किया कि पूरे परिवार के साथ तीन मार्च को मतदान करने के लिए घरों से अवश्य निकलें। कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, सूरज सोनी, आकाश सोनी, दिनेश जायसवाल आदि ने लोगों को बताया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें पूरे उत्साह से हर्षोल्लास के साथ मतदान करना चाहिए, आपके एक-एक वोट का महत्व है एक ओर से सरकार बनती है और बिगड़ती भी है। अपने वोट का महत्व समझें और मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें