फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में साइबर अपराध और समाज पर इसका प्रभाव विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि महिला महाविद्यालय बस्ती की प्राचार्या प्रो.रीना पाठक ने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान दौर की बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

इससे बचने का सबसे महत्वपूर्ण उपाया जागरूकता है। जागरूक रहकर इससे बचाव किया जा सकता है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में विशाल राय ने ‘’साइबर सिक्योरिटी एंड ओपन सोर्स थ्रेट इंटेलिजेंस टेक्निक’’ विषय पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी में 35 से अधिक शोध पत्रों को पढ़ा गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम सेल के निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, उप निरीक्षक रूपेश कुमार यादव व हरेंद्र चौहान ने साइबर अपराध पर विस्तार से चर्चा करते हुए बचाव के उपाय बताए। इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपुरम जम्मू और कश्मीर से डॉक्टर आसिफ अरशद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड साइबर सिक्योरिटी विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत डाॅ. अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रीना पाठक ने किया। संगोष्ठी का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सिद्धार्थ कुमार ने किया। संगोष्ठी में प्रो. रघुवंश मणि त्रिपाठी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. गोपाल कुशवाहा, प्रो. सुष्मिता श्रीवास्तव, प्रो. राजेश सिंह, डा. शिवेंद्र मोहन पाण्डेय, डा. तिलोकी नाथ, डा. विजय कुमार शुक्ल, डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. संजय गौतम, डा. हरिनारायण चौहान आदि शिक्षक, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें