फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला सशक्तीकरण के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 01 Nov 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिलेभर में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस विभाग की मिशन शक्ति टीम ने शहर से लेकर गांवों तक लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए और महिलाओं-बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी व कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में बरौचा कटया गांव में जन चौपाल आयोजित हुई, जिसमें फिशिंग, ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों से बचाव की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट का भी प्रचार किया गया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह की टीम ने गरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत संचालित योजनाओं और साइबर सुरक्षा उपायों से अवगत कराया।
विज्ञापन

वहीं सीओ हर्रैया संजय सिंह की अगुवाई में श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में और थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कुसौरा इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशालाओं में छात्रों को नए आपराधिक कानूनों, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय एवं फोरेंसिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें