फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ने से 22 घंटे गुल रही कोठवा गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश में बिजली भी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। पाॅवर हाउस बभनान के गौर फीडर के कोठवा गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ने से 22 घंटे बिजली ठप रही। लोगों को बिजली को लेकर बरसात में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बभनान उपकेंद्र से गौर फीडर के कोठवा गांव की आपूर्ति बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे ठप हो गई। बताया गया कि ट्रांसफाॅर्मर से फ्यूज उड़ गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को दी, लेकिन मौसम खराब और बारिश के चलते कोई कर्मचारी गांव में दिखाई नहीं पड़ा। उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घरों में लगा इनवर्टर चार्ज के अभाव में बंद हो गए। मोटर न चलने से पानी की टंकी खाली हो गई। इससे लोगों को पानी की समस्या बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 50 से 55 परिवार निवास करते हैं, और सभी को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 11:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
बभनान पावर हाउस के अवर अभियंता राजशेखर ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे फ्यूज उड़ने व बिजली आपूर्ति ठप होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिशासी अभियंता हर्रैया अजय मौर्या ने बताया कि बारिश के चलते कुछ समस्या हुई है। गौर के कोठवा गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें