बस्ती। पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता बरेली में 29 व 30 सितंबर को खेली जाएगी। इसमें बस्ती के 16 खिलाड़ी शामिल होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हो गया है।
उन्होंने बताया कि महेश पाल 100 व 200 मीटर, नैतिक गिरि 200 व 400 मीटर, अवधेश 400 मीटर, अर्जुन कुमार 800, सागर यादव 1500 मीटर, विनीत पुरी 110 मीटर हर्डल, शिवशंकर यादव 400 मीटर हर्डल, कृष्णा लंबीकूद, मदन कन्नौजिया त्रिकूद, प्रशांत ऊंचीकूद, तरबेज आलम गोला फेक, कुलदीप यादव 800 मीटर, चक्का फेक, प्रमोद गिरि 400 मीटर दौड़ व जैवलिन थ्रो, मनीष यादव चार गुणा 10 मीटर रिले, रोहित 200 मीटर दौड़ व चार गुणा 400 मीटर रिले, अरुश राज सिंह 1500 मीटर दौड़ व चार गुणा 100 मीटर रिले, रामकेश 100 मीटर दौड़ व चार गुणा 400 मीटर रिले और आदित्य कुमार का चयन हुआ है। खेलो इंडिया के कोच दीप पटेल को मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद