फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों का धंधा करने वाला दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों का धंधा करने वाला दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन

1.88 लाख रुपये नकद व भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
हर्रैया पुलिस ने महुघाट के पास से की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और एक लाख 88 हजार 534 रुपये नकद बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने श्यामू सोनकर और उसकी पत्नी रिंकी को सोमवार दोपहर उनके निवास स्थान ग्राम महुघाट से गिरफ्तार किया। उनके पास से बिक्री का एक लाख 88 हजार 534 रुपये के अलावा तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर, 92 टेबलेट अल्प्राजोलम, 14 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद किया गया। इससे पहले श्यामू को एनडीपीएस, आबकारी एक्ट के सात मुकदमों में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ ने बताया कि मुखबिरक़ी सूचना पर टीम ने हाईवे के किनारे बने मकान में दबिश दी तो दोनों पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह माल उसे विजय एवं उसकी पत्नी मंजू के जरिए मिलता है, जो मनोरमा नदी के किनारे झोपड़ी में अवैध स्मैक/नशीले पदार्थों की बिक्री करते हैं। विजय जनपद बाराबंकी में शिवम सिंह निवासी कोटवा सराय, जनपद बाराबंकी से माल लाकर बेचता है। जिसके पास से घघौवा पुल के पास झब्बल बाबा भी नशीला पदार्थ बेचता है। पुलिस विजय, मंजू व झब्बल की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेश कुमार सिंह, महिला निरीक्षक अनीता यादव, एसएसआई कन्हैया पांडेय, एसआई दिलीप कुमार सोनी, हेड कांस्टेबल रामेश्वर पांडेय, संतोष कुमार यादव, अरुण कुमार, कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, संदीप यादव और दुर्गेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें