फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सिपाही घायल
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के महादेवा श्मशान तिराहे के पास हुई मुठभेड़
थाने की टीम के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम रही शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया (बस्ती)। पैकोलिया थाने की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम से रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल है। बदमाश के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और कारतूस के साथ मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों घायलों को सीएचसी गौर ले जाया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पैकोलिया में पंजीकृत धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से वांछित सुभाष चौधरी निवासी पिपरा काजी थाना पैकोलिया की काफी दिनों से तलाश थी। अपराध से अर्जित उसकी संपत्ति को जल्द जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार भोर में महादेवा श्मशान घाट तिराहे के पास टीम ने उसे घेरा। घिरने के बाद सुभाष चौधरी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली पैकोलिया थाने के हेड कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह की बाईं जांघ में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सुभाष चौधरी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को सीएचसी गौर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी के मुताबिक, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सुभाष चौधरी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पैकोलिया थाने में चोरी, चोरी का माल बरामद होने, गैंगेस्टर सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह, एसआई मैनेजर सिंह, प्रभारी एसओजी उमेश चंद वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल दुर्गविजय, हेड कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, अभिषेक सिंह, सत्येन्द्र यादव थाना पैकोलिया, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, अजय कुमार यादव, विजय कुमार यादव, अभिषेक तिवारी, संतोष यादव, दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें