फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वालों की दो बार जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आने वालों की दो बार जांच
विज्ञापन

शहर में दो दिन के अंदर थाईलैंड से आए दो प्रवासी, क्वारंटीन
ओमिक्रॉन के मामले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। विदेश, विशेषकर हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले लोगों की दो बार आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। उन्हें दस दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। जिले में दो दिन पहले थाईलैंड से आए दो प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच कराने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि विदेश से आने वालों की सूची शासन से जिले को भेजी जा रही है। इस सूची के आधार पर विदेश से आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए हर ब्लॉक की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को लगाया गया है। टीम संबंधित तक पहुंच कर उसके स्वास्थ्य का परीक्षण कर आरटीपीसीआर जांच कर रही है। इसके आठ दिन बाद दोबारा आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरी जांच एहतियातन कराई जा रही है। आम तौर से चार से सात दिन में संक्रमित हुए व्यक्ति की पहचान आरटीपीसीआर से हो जाती है। इसी के साथ विदेश से आने वालों के संपर्क में आए उसके घर वालों व करीबियों की भी जांच कराई जा रही है। जो लोग विदेश से आ रहे हैं, उन्हें दस दिन तक घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। अब तक विदेश से आने वाला कोई भी व्यक्ति व उसके संपर्क में आया व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रित सैंपलिंग पर विभाग का जोर
ओमिक्रॉन के प्रति सतर्क स्वास्थ्य विभाग इन दिनों केंद्रित सैंपलिंग पर ज्यादा जोर दे रहा है। शासन से एक सप्ताह के लिए सैंपलिंग का प्लान आया है। इसी के अनुसार जांच की कराई जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर तैनात टीम महानगरों से आने वाली ट्रेन के यात्रियों की स्टेशन पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कर रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे मॉस्क का इस्तेमाल करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी बनाए रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें