पिता पुत्र को पीटने के तीन आरोपित गिरफ्तार
एक आरोपी दिलीप के पास तमंचा भी हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। पुलिस ने शुक्रवार को घर जाते समय पिता पुत्र को पीटने के मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि पिता पुत्र को मारने का आरोपी दिलीप यादव गायघाट बाजार में है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप यादव निवासी गोविन्दापुर थाना कलवारी बताया। तलाशी में उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर चमनगंज से संदीप व विजय निवासी गोविन्दापुर को भी गिरफ्तार किया गया। दिलीप पर शस्त्र अधिनियम में भी मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ताहिरपुर निवासी लल्लू गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार शाम को वह अपने बेटे विशाल के साथ अपने घर जा रहे थे। अभी वे लुम्बनी दुद्धी मार्ग से ताहिरपुर जाने वाली सड़क पर माता प्रसाद के घर से कुछ आगे ही बढ़े ही थे। कार में घात लगाकर बैठे गोवन्दापुर थाना कलवारी निवासी दिलीप यादव, संदीप यादव, विजय यादव, मुरादपुर थाना कलवारी निवासी मनोज यादव तथा दो अन्य लोग गाली देने लगे। जब तक कुछ समझ पाते धक्का देकर गिरा दिया। लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी गुहार सुन कर कुछ लोग आ गये इसी बीच सभी लोग वहां से चले गए।