फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- ओटीपी मंगवाकर खाते से निकालते थे रुपये, फर्जी सिम, डुप्लीकेट खाते खोलकर करते थे जालसाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। फर्जी तरीके से खाते खोलकर लोगों के रुपये हड़पने वाले गिरोह का पुलिस की संयुक्त टीम पर्दाफाश किया है। इस मामले में आंबेडकरनगर के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से नकदी, एटीएम, आधार कार्ड, सिम कार्ड, बाइक बरामद हुई।
तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है। जिसमें आम जनता के क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर, क्रेडिट कार्ड धारकों को अपनी बातों में फंसा कर उनसे ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं। उनके खाते से रुपये ऑनलाइन निकाल लेते हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाने के कल्यापुर उदनपुर निवासी अयोध्याप्रसाद, अलीगंज थाने के सिकटहा अलहदादपुर निवासी मोहम्मद शादाब अख्तर और मोहम्मद वारिश उर्फ सैफी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी की मीडिया सेल के मुताबिक 20 जून को नगर थाने के रामदौड़ ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से 88 हजार 593 रुपये किसी ने धोखे से निकाल लिए हैं। मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान यह तीनों पकड़े गए। प्रभारी निरीक्षक नगर अरविंद कोरी, प्रभारी साइबर सेल मजहर खान व एसआई शशि शेखर सिंह की टीम ने यह कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

इस तरह करते थे धोखाधड़ी
गिरोह के तीनों सदस्यों ने अपने-अलग-अलग काम बांट रखा था। ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले शादाब ने बताया जब भी कोई व्यक्ति खाता खुलवाने आता है तो वह चुपके से फर्जी बैंक खाता भी खोल देता था। इसका प्रयोग गिरोह की ओर से रुपयों को ठगी कर खाते में मंगाने हेतु प्रयोग किया जाता था। वारिश ने बताया कि पहले से सिम गिरोह के कार्य के लिए प्रदान करता था। पहले से चालू फर्जी सिम कार्ड से लोगों के पास फोन करने में प्रयोग किया जाता है। तीसरे आरोपित अयोध्या ने बताया कि वह फर्जी मोबाइल नंबर चालू करता है और शादाब और वारिश के साथ मिलकर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों पर फर्जी सिम कार्डों से फोन करते हैं। भेजे गए ओटीपी से बैंक खातों में उन ठगे गए रुपयों को मंगा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें