फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : सीनियर बालिका वर्ग में अर्चना की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
सांसद खेल महाकुंभ में कबड्डी में बाजी मारने के बाद खुशी मनातीं खिलाड़ी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कबड्डी : सीनियर बालिका वर्ग में अर्चना की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ में सांसद हरीश द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती मे सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के आठवें दिन शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग मे अर्चना और उनकी टीम ने बाजी मारी। आंचल चौधरी एंड टीम द्वितीय, मासूम एंड टीम तृतीय स्थान पर रहीं
सांसद हरीश द्विवेदी ने फाइनल मैच के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग के सिंगल फाइनल मैच मे कमर खलील अंसारी ने शुभम प्रजापति को 24-22, 13-21, 21- 19 से हराया। सीनियर बालक वर्ग युगल में शुभम प्रजापति, अभिनव यादव की जोड़ी ने आदित्य, रजत चतुर्वेदी को सेमीफाइनल में 21-04, 18-21, 21-11 से हराया। जूनियर बालक वर्ग एकल में आदित्य शुक्ला ने अभिनव यादव को 22-24, 21-17, 21-12 से हराया।
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभी के सह संयोजक नितेश शर्मा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुभम प्रजापति ने संदीप को 21-14, 21-12 से पराजित किया। कमर खलील ने रजत चतुर्वेदी को 21-19, 21-18 से पराजित किया। वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग सत्यपाल एंड टीम प्रथम, अजय वर्मा एंड टीम द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के हॉकी में अमन दूबे एंड टीम प्रथम, अरबाज एंड टीम द्वितीय, अंकित यादव एंड टीम तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वॉलीबॉल के फाइनल में मो. सलमान जमदाशाही की टीम सर्र्वेद्र बहादुर विक्रम की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बास्केटबाल फाइनल में स्टेडियम सीनियर जीता
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में शनिवार को बास्केटबाल फाइनल प्रतियोगिता में स्टेडियम सीनियर क्लब ने मनीष स्पोर्टिंग क्लब को सात प्वाइंट से मात दी। स्टेडियम सीनियर क्लब की ओर से अभिलाष सिंह चौहान ने 20 प्वाइंट, पंकज ने 23 प्वाइंट व अरविंद यादव व विजय ने 20-20 प्वाइंट अर्जित कर जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें