फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के शैतान ने बरेली के सुरेंद्र को दी पटखनी

विज्ञापन
कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दिल्ली के शैतान ने बरेली के सुरेंद्र को दी पटखनी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे में शनिवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। उद्घाटन मुकाबला अयोध्या के पहलवान नगेंद्र दास व राजस्थान के भूकंप सिंह के बीच हुआ। इसमें नगेंद्र दास ने जीत हासिल की। 14वें जोड़ के रूप में उतरे दिल्ली के शैतान सिंह और बरेली के सुरेंद्र के बीच का मुकाबला रोमांचित करने वाला रहा। इसमें शैतान सिंह ने जीत दर्ज की।
इसके बाद बरेली के सुरेंद्र और चंडीगढ़ के राजेश के बीच मुकाबला हुआ। चंडीगढ़ के पहलवान ने बरेली के पहलवान को चित किया। पंजाब के राना और जम्मू के हैपी के बीच हुई उठापटक में राना ने जीत दर्ज की। उत्तराखंड के मोहम्मद रजा और पंजाब के मनोज के बीच हुए मुकाबले में मोहम्मद रजा विजयी रहे। नेपाल के महावीर थापा और राजस्थान के हरजीत के बीच हुए मुकाबले में नेपाल के पहलवान ने जीत दर्ज की। बनारस के संजय और अयोध्या के नगेंद्र दास के बीच हुआ मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार उत्तराखंड के राजा और नेपाल के महावीर, राजा और बनारस के भीम, पंजाब के बग्गा और जम्मू के प्रदीप, अयोध्या के नरेंद्र और उत्तराखंड के मोहम्मद रजा के बीच का मुकाबला बराबरी पर छूटा। आयोजक धनपत सिंह ने आभार ज्ञापित किया। संचालन मोहम्मद करीम ने किया। इस मौके पर विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला, प्रत्यूष विक्रम सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र, गौरव मणि त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, कपिल देव चौधरी, अरुण चौधरी, रामबरन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रवण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें