फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 22 नए नालों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 22 नए नालों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी
विज्ञापन

करीब 5.20 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
बस्ती। शहरी क्षेत्र में की जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने शासन को 22 नए नालों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसे शासन ने हरी झंडी दे दी है। करीब 5.20 करोड़ रुपये से इन नालों का निर्माण होगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहरी क्षेत्र के मालवीय मार्ग, नरहरिया, कटरा, बेलवाडाड़ी सहित 22 स्थानों पर पांच किलोमीटर नाला निर्माण का प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन ने करीब छह माह पहले बनाया था। इस पर शासन ने अब मुहर लगा दी है। प्रस्ताव के अनुसार मालवीय मार्ग पर दो नाले के अलावा बेलवाडाड़ी में तीन, कटरा में तीन तथा नरहरिया में चार नालों के अलावा कुल 22 कार्य होने हैं। इन नालों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। निविदा के बाद इसके निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि नाला निर्माण के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। शासन ने धन भी अवमुक्त किया है। एक किस्त आ चुकी है। सर्वे कार्य करा लिया गया। शीघ्र ही इन कार्यों की निविदा करा दी जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण करा दिया जाए। शहरी क्षेत्र में नाला निर्माण से जलनिकासी की समस्या को बहुत हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें