बस्ती। जिला महिला अस्पताल में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला (इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब) में एक और केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नए पैथालॉजी लैब का शुभारंभ नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर किया। बताया गया कि 150 प्रकार की जांच की सुविधा होगी।
वैसे तो लैब का संचालन पहले से शुरू हो गया था, लेकिन उसे मूल्यांकन में रखा गया था। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लैब में मरीजों को करीब 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं मरीजों को इसकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी मिल सकेगी और 24 घंटे इसका संचालन किया जाएगा।
बताया कि नजदीकी मरीजों के साथ संचालित सीएचसी व पीएचसी के मरीज यहां आते हैं। अधिकांश मरीज गर्भवती होती हैं। दो लैब होने से अब आसानी से जांच हो सकेगी। पैथोलॉजी में सीबीसी, थायरायड, एलएफटी, केएफटी, हार्मोन समेत अन्य जांच हो सकेगी।