बस्ती। खनन कार्य में लगे वाहन पर कूट रचित तरीके से दूसरे वाहन के नंबर का माइन टैग लगाकर गोलमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली क्षेत्र के महरीखावां निवासी विनीत कुमार की पत्नी मंजू देवी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनके पास एक ट्रक है। उसके ट्रक के नंबर से माइन टैग बनाकर कई जिलों में खनन काम में प्रयोग किया गया। इस नंबर पर 16 बार में करीब 7.34 लाख रुपये का चालान किया जा चुका है। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद