फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों को नया सीखने की देते हैं प्रेरणा: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को नया सीखने की ओर प्रेरित करते हैं रचनात्मक कार्यक्रम : सीडीओ
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय वेदपुर नचना में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व विशिष्ट अतिथि उनकी पत्नी डॉ. श्रेया व ई. वीरेंद्र कुमार मिश्रा रहे। सीडीओ ने कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों को नया सीखने की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथि ई. वीरेंद्र ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। इसके अलावा कैसेट डांस, लोकगीत, पर्यावरण गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्रा सरस्वती चौरसिया को मंडल स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। बीईओ राम बहादुर वर्मा व शिक्षक इंद्र बहादुर सिंह ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक शिवपूजन आर्य ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन चंद्र त्रिपाठी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर स्कंद मिश्र, राम प्रताप वर्मा, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार, रमाशंकर साहू, वंदना सिंह, अनीता, जितेंद्र कुमार यादव, पिंकी, राकेश दुबे, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें