फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मूर्ति हटाने से नाराज राजभर समाज ने थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुंडेरवा में सुहेलदेव महाराज की मूर्ति वापस करने के लिए थाने पहुंचे राजभर समाज के लोग- संवाद
विज्ञापन
मुंडेरवा (बस्ती)। नगर पंचायत के श्रीराम नगर वार्ड में सोमवार को प्रशासनिक अनुमति के बिना रखी गई सुहेलदेव महाराज की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवा दिया था। इसके विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग मुंडेरवा थाने पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सुहेलदेव क्रांति दल के अध्यक्ष संदीप राजभर और संजय चौधरी कर रहे थे। लोगों ने थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह से मूर्ति वापस करने की मांग की।
थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि प्रतिमा विवादित भूमि पर और बिना अनुमति के रखी गई थी। प्रशासन की स्वीकृति के बिना उसे वापस नहीं दिया जा सकता। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के लोग जिलाधिकारी से अनुमति लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें