फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। अघोषित बिजली कटौती से परेशान पड़ियापार, कुरियार, दतुआखोर समेत आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं का शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पड़ियापार बिजली उपकेंद्र का घेराव कर विरोध जताया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप था कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। कभी भी बिजली आती है और कभी भी कट जाती है। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए वहां मौजूद बिजली कर्मियों ने मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए थाना प्रभारी मुंडेरवा विश्वमोहन राय ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया, इसके बाद उपभोक्ता लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें