एसडीओ को ज्ञापन देते ग्रामीण।-संवाद
परशुरामपुर। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर बिजली उपकेंद्र श्रृंगीनारी पर एकत्रित होकर ग्रामीणों ने व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की और एसडीओ परशुरामपुर दशरथ राम को ज्ञापन सौंपकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने रोस्टिंग प्रणाली को नियमानुसार लागू करने, सिर्फ रात्रिकालीन कटौती न करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि शाम होते ही बिजली आने-जाने का क्रम शुरू हो जाता है। पूरी रात में सिर्फ चार-पांच घंटे बिजली मिल पाती है। इसलिए रोस्टिंग दिन में करते हुए रात्रिकालीन सप्लाई ठीक की जाए। एसडीओ ने बताया कि जितनी बिजली उपकेंद्र को मिल पाएगी, उतनी सप्लाई सुचारू रूप से की जाएगी। इस मौके पर मनीष चौबे, राजू मिश्र,अमरजीत चौधरी, पप्पू मिश्रा, रमेश यादव, गोमती प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद