फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 96 घंटे बाद कोरोना एक नया पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 96 घंटे बाद कोरोना एक नया पॉजिटिव केस
विज्ञापन

अब केवल दो एक्टिव केस, स्थिति सामान्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को 96 घंटे बाद कोरोना संक्रमण एक नया केस आया है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक मौत की संख्या 330 है। जिले में अब कुल दो एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि संक्रमण के कम होने का कारण लोगों की जागरूकता व भीड़-भाड़ से बचाव के अलावा टीकाकरण है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बरकरार है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। आवश्यकता हो तभी घर से बाहर जाएं। कहा कि मास्क जरूर लगाएं और हाथ धुलने का क्रम भी जारी रखें। कहा कि स्वास्थ्य विभाग तो पूरी तरह तैयार है। अस्पताल संसाधनों व आक्सीजन से सुसज्जित कर लिए गए हैं, मगर तीसरी लहर का कहर बेहद खतरनाक है। ऐसे में इससे बचाव के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। टीकाकरण हालांकि थोड़ी राहत दे रहा है, मगर जान बूझ कर खतरा न मोल लें। कोरोना गाइडलाइन ही कोरोना से बचने का सबसे बेहतर विकल्प है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 6,92,857 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 6,81,916 की रिपोर्ट आ गई है जिसमें से 6,70,205 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11,711 पॉजिटिव केस हैं। 10,941 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11,364 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें