फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छोटे मामलों पर सतर्कता से अपराध रोकने की सलाह

Wed, 18 Jun 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने एसपी अभिनंदन की उपस्थिति में पुलिस लाइंस सभागार में कानून-व्यवस्था व अपराध की समीक्षा की। एसएचओ-एसओ को क्षेत्र में छोटे-छोटे प्रकरण पर सतर्क दृष्टि रख कर अपराध रोकने पर की नसीहत दी।
विज्ञापन

डीआईजी ने जनपद व थाने की रैंकिंग पर ध्यान देने के लिए कहा। सीएम डैशबोर्ड पर विशेष ध्यान देकर रैंकिंग अच्छी करने के साथ ही जन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करने की सलाह दी। महिला अपराध व गोकशी के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी से कहा कि अच्छे कार्य करने वाले एसएचओ-एसओ को पुरस्कृत करें और गंभीरता से कार्य न करने वालों को तत्काल दंडित करें। डीजीपी स्तर से जारी आदेशों और गाइड लाइंस का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया। एएसपी ओपी सिंह समेत समस्त क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें