फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छप्पर रखने के विवाद में केस दर्ज करने का आदेश

Wed, 18 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय अभिनव देवेश शुक्ला ने थानाध्यक्ष गौर को छह लोगों के विरुद्ध दर्ज करने का आदेश दिया है। गौर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव की सुनीता देवी पत्नी शिवदास ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि खजुहा गांव के रामफेर, उनकी पत्नी सोना देवी, श्रवण कुमार व रेनू तथा पगार थाना कप्तानगंज के आंचल कुमारी व आशीष कुमार व दो अज्ञात लोग चार मई को सुबह विवादित जमीन पर छप्पर रखने लगे। मना करने पर घर में घुस कर सुनीता व उसकी बेटियों रेखा वो मनीषा को भी मारा-पीटा। 42 हजार रुपये भी छीन लिए। थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने सुनीता व उसके घर वालों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। उसका केस दर्ज नहीं किया। अदालत ने सुनीता का केस भी दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें