फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिलावटी खाद्य पदार्थों से बिगड़ रहा जायका

Fri, 21 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर के गांधीनगर बाजार में खुले में बिक रहा है मासलासंवाद
विज्ञापन
बस्ती। खाने का जायका बढ़ाना हो तो मसालों के तड़के का अहम रोल होता है। भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों को भी कंट्रोल करते हैं, लेकिन मिलावट का जहर इन्हें दूषित कर रहा है। सहालग में मुनाफा के लिए धंधेबाज हर पैतरा चल रहे, जिसमें वह सफल भी दिख रहे हैं, कारण मांग के अनुसार खाद्य आपूर्ति आसानी से नहीं हो पा रही। इससे धंधेबाज मौका पाकर मिलावट का खेल जमकर कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि मसाला में कई प्रकार के मिलावट से सब्जी समेत अन्य खाद्य पदार्थों को तैयार किया जा रहा है। आयात से अधिक खरीद और सहालग में खपत बढ़ने से आकर्षक दिखाने और मसालों का वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह की मिलावट हो रही है। बाजार में खुले बिकने वाले पीसे हुए मसालों की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। इनमें हानिकारक रंग मिले हैं जो कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
बताया गया कि भोजन को स्वादिष्ट बनाने वाले मसाले सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अनुचित लाभ कमाने के लिए विक्रेता मसालों में कई तरह की मिलावट कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नमूने लेकर कराई गई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रकार के मसालों के 27 नमूनों को कलेक्ट करके जांच के लिए भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट में दो ही मानक के अनुरूप पा गए जबकि एक सैंपल अनसेफ मिला है जो इस बात की पुष्टि कर रहा है कि मिलावट का खेल हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में मिलावटखोरों ने हर खाने पीने वाली वस्तुओं में लागत से अधिक मुनाफा कमाने का रास्ता खोज लिया है। मिलावटखोर इन मसालों में इतनी बारीकी से मिलावट करते हैं कि उसकी पहचान आसान नहीं है। किराना का कारोबार करने वाले प्रमोद अग्रहरि ने बताया कि मसालों में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली हल्दी, मिर्च, धनिया, काली मिर्च, जीरा, दालचीनी आदि में अत्यधिक मिलावट की जा रही है। मिर्च पाउडर में भी हानिकारक रंग की मिलावट होती है।
बाजार में मिल रहे अरारोट में तो महक होती ही नहीं। उसमें महक हो इसके लिए हींग की खुशबू वाला रसायन मिला दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि सोया का डंठल और दक्षिण भारत से आने वाली एक घास को जीरा में मिलाने पर उसमें असली जीरा छांटना बेहद मुश्किल होता है। हल्दी का रंग गाढ़ा करने के लिए रासायनिक रंग और चावल का आटा मिलाया जाता है। धनिया पाउडर में लकड़ी की भूसी का अवशेष मिलाया जा रहा है।
-
मिलावट पर सजा का प्रावधान
मसालों में हानिकारक मिलावट की पुष्टि होने पर सजा का प्रावधान है। खाद्य सुरक्षा विभाग सिविल कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराता है। ऐसे में मामलों में दोष सिद्ध होने पर सजा हो सकती है जबकि मिलावट के हानिकारक नहीं होने पर जुर्माने का प्रावधान है।
-
मंडलीय टीम की ओर से की गई छापेमारी की रिपोर्ट
मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर जिले में दिवाली में टीम ने छापे के दौरान 90 मिठाई दुकानों व कारखानों पर कार्रवाई की। साथ ही टीम ने 163 जगहों पर निरीक्षण-जांच की। इसके अलावा टीम ने 118 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और संदिग्ध और खाने लायक न मिलने पर 4112 किलो मिठाई जब्त की गई थी। इसकी कीमत बाजार में 4.85 लाख रुपये थी। इसके साथ ही 3144 किग्रा. मिठाई नष्ट कराई गई थी।
-
खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना पर तत्काल टीम भेजी जाती है और सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई की जाती है। खुले में बिक रहे मसाला की जांच हो रही है। सैंपल लिए जा रहे। इसके लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

चितरंजन कुमार सिंह, जिला अभिहित अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें