फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पीटकर रकम छीनने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को पीटकर रकम छीनने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

गायघाट। रामजानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं बाजार में रेडीमेड की दुकान चलाने वाले युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने जेब में रखी रकम भी छीन ली। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव निवासी निवासी मोहित वर्मा का आरोप है कि सोमवार की देर शाम को वह पाऊं चौराहे से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। राजपुर बैरिहवा गांव के उत्तर पहुंचने पर रामकेश, हीरालाल निवासी लोनहा उसकी गाड़ी को रोक कर गाली देने लगे। वह मौके की स्थित को भांपते हुए वहां से अपने गांव के लिए निकल लिए।
विज्ञापन

मंधरपुर के पास पहुंचे तो कार में मौजूद पूर्व प्रधान रंगीलाल और प्रदीप निवासी लोनहा थाना कलवारी उनके मारने के लिए दौड़ते हुए आए। रामकेश ने उनको पकड़ लिया। रंगीलाल, हीरालाल तथा प्रदीप ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उनकी जेब में रखे एक लाख 23 हजार रुपये आरोपितों ने निकाल लिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला चुनावी रंजिश में दो पक्ष के समर्थकों में मारपीट का है। रकम छीनने का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें