फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को जहर खिलाकर मारने का आरोप, चार पर केस

Mon, 17 Oct 2022 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अर्जुन, लालगंज क्षेत्र निवासी रामभवन के अलावा संगीता और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज थाने की पुलिस ने एक महिला को जहर खिलाकर मार डालने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन ने उनकी चालीस वर्षीय पत्नी के साथ संबंध बना लिया। उसके गर्भवती होने पर गर्भपात कराने की नीयत से जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अर्जुन, लालगंज क्षेत्र निवासी रामभवन के अलावा संगीता और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें