फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 13 Feb 2023 10:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

पिछले हफ्ते कड़सरा गांव में मामूली विवाद के बाद गोली चलाई गई थी। जिसमें घायल एक व्यक्ति अभी भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह, निखिल सिंह, कुन्दन उर्फ कृष्णा सिंह व संतोष गौड़ निवासी कड़सरा थाना परसरामपुर शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की गोली घायल आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव में विपक्षी को गोली मारने के आरोपी रोहन उर्फ चमन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घिरने के बाद पुलिस पर उसने फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रोहन के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन


उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसके बाएं पैर के घुटने में लगी है। मामले के चार अन्य आरोपी भी अयोध्या से गिरफ्तार किए गए हैं।

पिछले हफ्ते कड़सरा गांव में मामूली विवाद के बाद गोली चलाई गई थी। जिसमें घायल एक व्यक्ति अभी भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह, निखिल सिंह, कुन्दन उर्फ कृष्णा सिंह व संतोष गौड़ निवासी कड़सरा थाना परसरामपुर शामिल है। मुख्य आरोपी रोहन उर्फ चमन सिंह के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें