फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: चंद्रभूषण की खिड़कियों से झांक रहीं बस्ती की उम्मीदें

Mon, 13 Feb 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उद्यमी चंद्रभूषण मिश्रा।
विज्ञापन
एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशन के नाम से नाेएडा में 610 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार के साथ हुआ समझौता
नोएडा में स्थापित करेंगे प्लांट, बस्ती के लिए चल रहा विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती के लाल का एक और कमाल इन दिनों चर्चा में है। कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम तिनपेडिया निवासी चंद्रभूषण मिश्र दरवाजे और खिड़कियों के अपने कारोबार में 610 करोड़ रुपये और निवेश करेंगे। यह निवेश नोएडा में होगा। बस्ती में निवेश के लिए विचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जमीन ले ली है। ऐसे में बस्ती के लोग चंद्रभूषण के खिड़कियों और दरवाजों के कारोबार से जिले में विकास और रोजगार की उम्मीदें लगाए हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 फरवरी को चंद्रभूषण ने देश दुनिया की चुनिंदा 75 कंपनियों के साथ अपने कंपनी के प्रोजेक्ट को भी पीएम और सीएम के सामने प्रदर्शित किया था। उन्होंने बताया कि एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी को नोएडा में स्थापित करेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इनके प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। कंपनी करीब सौ लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंध निदेशक चंद्रभूषण मिश्र ने बताया कि 610 करोड़ रुपये में से 100 करोड़ रुपये जमीन और भवन में खर्च होंगे। 510 करोड़ रुपये का व्यय मशीनरी पर होगा। कंपनी विंडो ब्लाइंड नाम से दरवाजे, खिड़की और खिड़कियों के पर्दे के अलावा इस तरह के घरेलू आइटम बना रही है। कच्चे माल का आयात चीन, कोरिया, जर्मनी और ताइवान से करते हैं। यहां उत्पादों का निर्माण करके देश के विभिन्न शहरों में विक्री की जाती है। विदेश में निर्यात भी करते हैं। नए प्रोजेक्ट के लग जाने से कंपनी कच्चा माल देश में ही तैयार कर सकेगी। इससे उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढे़गी। स्थानीय लोगों के रोजगार में बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने वाला धन भी बचेगा। इससे देश की तरक्की होगी।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार ने एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया है, जिस पर लोग निवेश करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं कर रहे हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार की सरलीकरण प्रक्रिया का परिणाम है कि देश ही नहीं, विदेश की तमाम नामी-गिरामी कंपनियां भी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए लालायित हैं। भविष्य में बस्ती में निवेश के लिए भी विचार चल रहा है। देखिए कब तक यह सपना पूरा होता है।
चंद्रभूषण मिश्र

बस्ती में
चंद्रभूषण मिश्र का प्रोफाइल
मूल निवासी- कप्तानगंज के तिनपेडिया
शिक्षा- स्नातक, वर्ष 1991, एपीएन पीजी काॅलेज बस्ती
जॉब- वर्ष 1994 में कस्टम केयरर्स में 800 रुपये प्रतिमाह पर शुरू की नौकरी। वर्ष 2010 में इसी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
व्यवसाय- वर्ष 2015 में नोएडा में खुद का व्यवसाय शुरू किया।
टर्नओवर- वर्ष 2021-22 में 40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष

पिता- भरोगवत प्रसाद किसान हैं। मां सावित्री देवी हैं। गांव में ही रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें