पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने गौरा चौराहे पर मंगलवार की रात मोबाइल की दुकान में चोरी करने के आरोपी रुधौली क्षेत्र के आंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी राजमन उर्फ लाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के गौरा चौराहे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल की दुकान और मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए थे। वाल्टरगंज के थानेदार शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से दो बैग, मोबाइल फोल्डर पेस्टिंग मशीन, एक लैपटॉप, सीसीटीवी का डीवीआर, मोबाइल व 12 सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी जमदाशाही चौराहे से आगे हनुमानगंज की ओर जाने पक्की सड़क से बृहस्पतिवार की सुबह की गई है। वहीं दुदरांक्ष गांव निवासी आकाश चौधरी के इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी का सीलिंग तोड़कर छत के रास्ते चोर घुस गए। स्कूटी की 10 बैटरी चुरा ले गए थे।