फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामपुर में अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या करने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता स्रोत वकील संगठनस्रोत वकील संगठन
विज्ञापन
बस्ती। रामपुर जनपद में वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कचहरी में सन्नाटा जैसा माहौल रहा। न्याय मार्ग और कचहरी जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई थी, इससे आवागमन में परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूक अहमद की बुधवार को दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से बिरत रहते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
डीएम कार्यालय से तहसील जाने वाली सड़क पर बैठकर अधिवक्ताओं ने जाम लगाते हुए नारेबाजी की। सिविल बार एसोसिएशन बस्ती के आह्वान पर जनपद बार एसोसिएशन, यंगबार तथा कमिश्नर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें