फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एकेडमी इलेवन ने बस्ती वॉरियर्स को 19 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक के हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को मिली जीत, बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर सोमवार को अंडर-12 ग्रुप के मुकाबले में एकेडमी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती वॉरियर्स को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेडमी इलेवन की टीम 24.3 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बस्ती वॉरियर्स की टीम 21.2 ओवर में 99 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकेडमी इलेवन की ओर से अंजनेय प्रताप ने 37, ऋतिक ने 21, अविरल ने 14 और अंकित ने नौ रन बनाए। बस्ती वॉरियर्स की ओर से बृजेश ने तीन, जबकि रुद्र पाल और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती वॉरियर्स की टीम 99 रन ही बना सकी। अनुराग ने 24, आयुष ने 11, जैद ने आठ और लेख सोनी ने सात रन का योगदान दिया। एकेडमी इलेवन की ओर से ऋतिक और सक्षम ने तीन-तीन तथा अंकित चौधरी ने दो विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए ऋतिक श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें