फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान से जबरन उठाकर ले गए, पिटाई की, फायरिंग करते भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की दुकान से जबरन उठाकर ले गए, पिटाई की, फायरिंग करते भागे
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडाड़ में बुधवार सुबह करीब दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ लोग युवक को गाड़ी में लादकर पेट्रोलपंप के सामने सड़क पर जमकर पिटाई की। भुवनी गांव के युवक की पिटाई की सूचना पर गांव से तमाम ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी हवाई फायरिंग करते भाग निकले। बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक बबलू यादव के भाई ने पांच नामजद व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बह्मा गौड़ का कहना है कि घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है। विवाद तब शुरू हुआ जब मंगलवार रात गाड़ी से मरीज लेकर अस्पताल जाते समय पाकरडाड़ में ठेले वाले को गाड़ी से धक्का लग गया। गाड़ी सवार लोग ठेला चालक से हाथापाई करने लगे। इस बीच भुवनी के बबलू यादव व अन्य लोग बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी खुन्नस में बुधवार को बबलू पर हमला किया गया। घायल के भाई ने तहरीर में बताया है कि उसके भाई बबलू यादव बुधवार की सुबह दस बजे पाकरडाड़ चौराहे पर बैठे थे। तभी हलुआपार के 15-20 लोग लाठी-डंडा व असलहा लहराते आए। बबलू को जबरदस्ती गाड़ी पर बैठा कर ले जाने लगे। चौराहे के लोगों ने छुड़ाना चाहा तो उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। गाड़ी से बबलू को अपने गांव हलुआपार ले जाकर मारे-पीटे। उनके शरीर व सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वे बेहोश हो गए। बबलू को छुड़ाने गांव के लोग गए दो लोगों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे गांव के लोग भाग गए। घायल बबलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें