बस्ती ः हरैया कसबे में आप प्रत्याशी के पक्ष में जन सम्पर्क करते प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ।
- फोटो : BASTI
बिजली फ्री, बकाया बिल माफ करेंगे : सभाजीत सिंह
हर्रैया (बस्ती) ।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो बिजली फ्री देंगे और बकाया माफ करेंगे। वह शनिवार को हर्रैया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सरकार बनने पर बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित उत्तर प्रदेश बनाने का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारों को 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता व प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए दिल्ली मॉडल लागू करने का दावा किया। दावा किया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर निर्णायक स्थिति में है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जाति व धर्म आधारित राजनीति को बढ़ावा दे रही है। किसानों के रास्ते में कीलें बिछाने वालों का सच सामने आ चुका है। अहंकारी भाजपा नेताओं को जनता बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।