फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंबई में तीन मंजिला इमारत से गिरकर दुबौलिया के युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अवधेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : टूंडला की गोपाल धाम कालोनी में ध्वस्तीकरण करती एफएसडीए की टीम के साथ महाबली संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी युवक की मुंबई में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई। हादसे की खबर बुधवार सुबह गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक करीब दो माह पहले ही मजदूरी करने मुंबई गया था।
विज्ञापन

धर्मूपुर निवासी अवधेश कुमार (40) तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजनों के अनुसार, वह मुंबई में रहकर शटरिंग का काम करते थे। मंगलवार को वह निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह मुंबई से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मृतक की पत्नी नीलू इस समय अपने मायके में हैं। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें