फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज में गाना बजाकर फंदे से झूल गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आवाज में गाना बजाकर फंदे से झूल गया युवक
विज्ञापन

- नगर थाने के कूरहा पट्टी दरियाव गांव की घटना
- शहर में मजदूरी करता था 25 वर्षीय अजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कूरहा पट्टी दरियाव गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने बुधवार रात कमरा अंदर से बंद कर घर में छत के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस दौरान कमरे में बूफर पर गाना चलता रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कूरहा पट्टी दरियाव निवासी 25 वर्षीय अजीत पुत्र गोलई शहर में मजदूरी करता था। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार शाम को वह काम करके शराब के नशे में धुत होकर लौटा। घर आने के बाद पत्नी से पानी मांग कर पीया और नशे की हालत में कमरे में चला गया। अंदर जाकर उसने म्यूजिक सिस्टम में तेज आवाज में गाना चालू कर दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब एक घंटे बाद जब उसकी पत्नी ने खाना और पानी देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। कमरे के अंदर से गाना बजने की आवाज आ रही थी। पत्नी ने कमरे की दीवार में बने छेद से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। देखा कि अजीत का शव छत के कुंडे के सहारे रस्सी से लटक रहा है। उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। परिजनों व गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर नगर थाना प्रभारी बाबू लाल भी पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अजीत शराब के नशे में धुत था। उसने आत्महत्या क्यों किया, यह किसी को पता नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें